वाराणसी ।पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए निरीह और निहत्थे हिन्दुओं के नरसंहार के विरोध में आक्रोषित किराना व्यापारीयो ने अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आंतकवादीयो का पूतला फूंका और पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारे बाज़ी के साथ उग्र प्रदर्शन किया। पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंक मानवता के लिए घातक है आज पूरा देश क्रोधअग्नि में जल रहा है आज हिन्दुओं को अपने ही देश में चुन चुन कर मार दिया जा रहा है ।आखिर हिन्दू अब कहां सुरक्षित है अपने ही देश चाहे पूरब हो पश्चिम हो उत्तर हो या दक्षिण सभी जगह उन्हें टारगेट कर मौत के घाट उतारा जा रहा है ।सरकार को चाहिए ऐसे पाकिस्तान से अपने सारे सम्बन्ध व व्यापार समाप्त करे।

व्यापारियों ने सरकार से मांग है की वे पहलगाम कश्मीर के हालात को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जम्मू कश्मीर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए इसी तरह पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रपति शासन लगाए ।

आक्रोश प्रदर्शन में अनूप जायसवाल, अशोक कसेरा, प्रवीण चौरसिया, नारायण केसरी, मनोज केसरी,राजेश डीडवानी,संजय जायसवाल, सुरेश केशरी, अभिषेक अग्रहरी, सहित किराना व्यापारी शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *