
श्री बल्लभ के चरणारबिन्द मेरे को आधार…
वाराणसी। पुष्टिमार्ग के प्रणेता अखंड भूमंडलाचार्य श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य के 548वें प्राकट्योत्सव के मंगल अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा गोपाल मंदिर एवं श्री बेटी जी के मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में स्काउट गाइड के विद्यार्थी बैंड बजाते हुए चल रहें थे। वैष्णव संप्रदाय की महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्री वल्लभाधीश की जय की उद्दघोष करते हुए चल रहीं थीं। शहनाई की धुन पर पुरुष भक्त जन श्री बल्लभ के चरणारबिन्द मेरे को आधार… गाते हुए भक्ति में लीन थे।
शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न संस्थाओं के वैष्णव जन सड़क के दोनों ओर गुलाब की पंखुड़ियां लेकर पुष्प वर्षा कर रहें थे। मैदागिन गोलघर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट सोराकुआँ पर युवा अग्रवाल सम्मेलन एवं चौखम्भा स्थित श्री अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज पहुंचने पर श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग की ओर से उपसभापति दीपक अग्रवाल ‘लायन’ एवं समाज सेवा मंत्री बृज कमल दास अग्रवाल ने गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज सेवा अध्यक्ष शशिबाला शाह ने महाप्रभु की आरती की। अर्चना अग्रवाल ने भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, बल्लभ दास अग्रवाल, गरिमा टकसाली, पंकज अग्रवाल ‘एलआईसी’, गिरधर दास अग्रवाल, अमित अग्रवाल ‘बॉबी’, अरविन्द जैन, मोहन अग्रवाल छत्ता तले,मनीष गुप्ता, अमिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अम्बिका अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल चुनरी,सुयश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
