वाराणसी।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में वैभव पाण्डेय के चयनित होने पर पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य व अकथा विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने अंगवस्त्र एवम माल्यर्पण कर सम्मान किया गया।

ज्ञातव्य हो कि वैभव पाण्डेय श्री कंठपुर चन्द्रावती वाराणसी के निवासी हैं वर्तमान में काशी इन्क्लेव कॉलोनी अकथा वाराणसी में है ।

सम्मानित होते पर वैभव पाण्डेय ने कहा समर्पित भावना के साथ एकाग्रचित होकर नियमित अध्ययन करने से किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

अकथा विकास समिति का प्रतिनिधि मण्डल पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में वैभव पाण्डेय जी के आवास पर पहुँचकर उन्हें UPSC में उनकी अद्भुत सफलता पर हार्दिक बधाई दी।

आपकी यह सफलता न केवल अकथा वाराणसी बल्कि पूरे देश की नवयुवकों को साहस और ऊर्जा देती है।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष काशी इन्क्लेव अशोक सिंह, सज्जन जायसवाल, वरिष्ठ समाज सेवी, डा अभिषेक सिंह लकी,रणजीत सिंह,शिवम सिंह सम्राट ने माल्यर्पण कर शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *