वाराणसी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिवपुर स्थित शिमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अंशिका मौर्या ने 91% अंक हासिल किए हैं। अंशिका की इस सफलता ने न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि स्कूल और पूरे क्षेत्र में भी गर्व और उत्साह का माहौल बना दिया है। अंशिका की छोटी बहन रोशनी मौर्या भी शिमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है, उसने भी 86% अंक प्राप्त किया है।

अंशिका ने कुल 600 में से 545 अंक प्राप्त किए हैं। उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है। बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती है और साथ ही घर के कार्यो में अपनी माँ का सहयोग भी करती है। अंशिका का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पूनम मौर्या, पिता प्रमोद कुमार मौर्या और अपने गुरुजनों को दिया है। पिता की साइकिल की दुकान है, माँ गृहिणी हैं। अंशिका की इस उपलब्धि से उसके घर में जश्न का माहौल है। विद्यालय ने भी अंशिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्कूल की मेधावी छात्रा रही है और उसकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *