वाराणसी।रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रातः सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे असहाय, व निराश्रित लोगों के बीच जाकर न सिर्फ़ समय बिताया अपितु उनकी सेवा के लिए चावल, दाल, आटा, चना, चाय पत्ती, सब्ज़ी, तेल आदि अन्न का दान भी किया गया।

इस दौरान आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दुहराया।

अपना घर के संस्थापक चिकित्सक दम्पति डॉ. के. निरंजन व डॉ. कात्यायनी ने आश्रम की गतिविधियों की प्रोजेक्टर से जानकारी दी, सभी सदस्यों ने उनके प्रयासों की सराहना की और क्लब की ओर से आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौक़े पर क्लब अध्यक्ष अरविंद विनोद अग्रवाल, अजय कुमार, दिलीप गुप्ता, धीरज जैन, आशुतोष गुप्ता, आनन्द जौहरी, अविनाश विनोद अग्रवाल, सीए विवेक वर्मा, विकास खन्ना, सची अग्रवाल, शिखा पण्ड्या आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *