
वाराणसी।काशी का बेटा ,अकथा का लाल, वैभव पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अन्तिम परिणाम में “सफल होने पर काशी इन्क्लेव सोसाइटी अकथा स्थित ,सोसाइटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी पहुंचकर उनको अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महापौर ने कहा आपकी कठिन मेहनत, और आपकी माता श्रीमती कुसुम पाण्डेय के समर्पण और अनुशासन ने आज आपको यह शानदार सफलता दिलाई है। आप पर गर्व है कि आपने अपने लक्ष्य को इतना ऊँचा रखा और उसे हासिल भी किया। आपकी यह सफलता न केवल आपके लिए, बल्कि आपके परिवार और पूरे समाज के लिए भी गर्व का विषय है। आशा है कि आप इसी तरह आगे भी नई ऊँचाइयों को छुएं और सफलता की नयी मिसाल कायम करें। ,महापौर जी ने समस्त सोसाइटी वासियो को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की ,सम्मान के क्रम में प्रमुख रूप से डी आई जी एन डी आरएफ मनोज शर्मा जी ,पार्षद अकथा राजेन्द्र कुमार मौर्य, डॉ एल एन सिंह, अशोक सिंह ,सुभाष चन्द्र पाठक,डॉ के जे पाण्डेय, मेजर बी एन पाण्डेय, रेणुका पाठक,डी सी राय, जगदीश सिंह,सज्ज्न जायसवाल ,कुसुमपाण्डेय ,शन्ति पाण्डेय ,अरुण कुमार दुबे,प्रवीण द्विवेदी लठियाही ने माल्यर्पण कर सम्मानित किया।
उक्त अवसर पर सोसाइटी के समस्त नागरिक ,बच्चे महिलाएं, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष काशी इन्क्लेव सोसाइटी अशोक कुमार सिंह जी एवम धन्यवाद ज्ञापन सुभाष चन्द्र पाठक जी ने किया।









Leave a Reply