वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात प्रसारण रविवार को भाजपा वरुणापार क्षेत्र के बूथ संख्या 105 व 106 के कार्यकर्ता जुड़े और पीएम की महत्वपूर्ण बातों को सुना। भाजपा बागेश्वरी मंडल मंत्री मनीष गुप्ता के कचहरी के पास स्थित शाप पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मन की बात में पीएम ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले पर ही चर्चा करनी शुरू की और हमले में मारे गए देशवासी पर्यटकों के परिजनों के अपार दुख के साथ अपने को जोड़ते हुए संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम की समाप्त होने के बाद सभी नें आतंकी हमले में मृत हुए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय के प्रभारी एडवोकेट श्रीप्रकाश शुक्ला,विपुल कुमार पाठक, मोहन श्रीवास्तव,कांति चौधरी,पुष्पलता गुप्ता,मनीष गुप्ता, जितेंद्र कुमार,संजय श्रीवास्तव,आनंद गोस्वामी, राज कुमार, शरद श्रीवास्तव,शशि कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *