वाराणसी। निर्मित स्वदेशी जागरण मंच काशी एवं गोरक्ष प्रान्त के पुनर्निर्माण कार्यालय पर रविवार को आयोजित स्वजागरण के लिए आयोजित पंच परिवर्तन संकल्प हवन यज्ञ में आए समस्त बंधु/भगिनी ने शताब्दी वर्ष पर संघ शक्ति की प्रति पूर्ण समर्पण व्यक्त किया।

गायत्री परिवार से गंगाधर पुरोहित के रूप में भारत माता की जय हेतु सभी से यज्ञ में वैदिक मंत्रों से आहुति करवाया। सैंतीस करोड़ स्टार्टअप का देश भारत नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। मुख्य वक्ता प्रान्त सह कार्यवाह काशी प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डा. राकेश तिवारी ने व्यष्टि से समष्टि स्वाधीनता से स्वतंत्रता, संगठन शक्ति से राष्ट्र निर्माण से विश्व कल्याण को बताया।

विभाग संघ चालक काशी प्रो. जय प्रकाश लाल पंच परिवर्तन में मानव कल्याण निहित है बताते हुए सभी पांच बिंदु को स्पष्ट किया। प्रकृति संरक्षित विकासशीलता पर बल देते हुए प्रान्त पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन ने उपभोक्ता भाव से मुक्त रहने को कहा। इस अवसर पर काशी से विभिन्न संगठन के प्रमुख गणमान्य की सहभागिता रही। प्रदेश मंत्री भाजपा मीना चौबे, अंजू सिंह कार्यवाहिका राष्ट्र सेविका समिति,सहकार भारती से अनन्त मिश्र, प्रांत अध्यक्ष लघु उद्योग भारती से राजेश मिश्र, रजनीश मल्होत्रा जिला महामंत्री अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, संजीव कुमार सिंह गौसेवा प्रमुख, प्रमील पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, उमाकांत सिंह किसान संघ, एडवोकेट राजेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष रानी लक्ष्मी बाई न्यास, नम्रता चौरसिया अध्यक्ष महिला मोर्चा काशी क्षेत्र भाजपा,कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह, डा. पवन दूबे (डेन्टल सर्जन ) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, उर्मिला मिश्रा भारतीय महिला शिक्षण संस्थान, मधु श्रीवास्तव ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, मंजू त्रिवेदी स्वतंत्र लेखिका शिक्षाविद, प्राचार्या मंजू सिंह, विद्या धर्म शास्त्र संकाय के छात्र प्रतिनिधियो की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। स्वदेशी जागरण मंच से सत्येंद्र सिंह क्षेत्र सहसम्पर्क प्रमुख, प्रान्त महिला प्रमुख डॉ माधवी तिवारी, योगिता तिवारी,पूर्ण कालिक विस्तारक अमरेंद्र सिंह, डॉ शारदा विभाग महिला प्रमुख, महानगर संयोजिका कविता मालवीय, नवीन सिंह आदि थे।संचालन कविता मालवीय ने किया।

पहलगांव मे आतंकी घटना मे मृत आत्मा के शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *