
असि स्थिति रामेश्वर मठ में 10 राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल
वाराणसी। शनिवार को महर्षि संदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन द्वारा संचालित शिवाजी नगर कॉलोनी रमना, लंका स्थित स्वामीनारायणा नन्द तीर्थ वेद विद्यालय के संयोजन में असि स्थिति रामेश्वर मठ में 15 दिवसीय पुनश्वर्या पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलाचरण एवं नर्मदेश्वर महादेव के पूजन अर्चन से हुआ।
शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में वेद, उपनिषद, हिंदी, अंग्रेजी, साहित्य, गणित व कंप्यूटर सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जाएगा। अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए वेद मूर्ति भालचंद्र बादल घनपाठी, वेदमुर्ति निलेश केदार, वेद मूर्ति यज्ञ नारायण मिश्र सहित संस्कृत विश्वविद्यालयो से आचार्यगण आए हुए हैं। जगतगुरु स्वामी नाराणानन्द तीर्थ के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में बिहार, बंगाल, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर देवरिया सहित देश के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से 55 अध्यापक आए हुए हैं ।
स्वामीनारायणा नन्द तोर्थ वेद विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी ने बताया की प्रशिक्षण सिविल में आए हुए सभी अध्यापकों को रामेश्वर मठ मे रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जयंत पति त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद अमित कुमार पांडे ने किया ।
इस अवसर पर शंकर कुमार गौतम, रघुवर प्रसाद शुक्ला, विपुल शुक्ला, अमरेश चंद्र पांडे, नरेंद्र सिंह, अजय अवस्थी, मनीष दुबे आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
