
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। प्रीमियम बांयज क्लब के संरक्षक डा रमेश दत्त पाण्डेय, महामंत्री चंद्र प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष डा संजय गुप्ता ने शनिवार को पंडाल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया हथुआ मार्केट का पूजा पंडाल इस साल कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का दर्शन भक्तों को करवायेगा।यह पहला मौका है जब विदेशी मंदिर के थीम पर पूजा पंडाल बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंदिर के स्थापत्य कला संग बौद्ध धर्म की छवि दिखेंगे।
60 फीट ऊंचा और 55 फीट चौड़ा पंडाल में तीन शिखर होंगे। प्रवेश द्वार पर दो शेर होंगे। लगभग तीन दशक बाद मां दुर्गा की प्रतिमा भारतीय शैली में बैठायी जायेगी।

Leave a Reply