
कल्पना तिवारी व सरिता पाण्डेय की प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र रहा
वाराणसी।विकास खण्ड चिरईगांव में शिक्षण गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देशन में नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समूह द्वारा संकुल आशापुर एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र आशापुर पर गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विषयों से संबंधित शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण की कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गईं।
इस कार्यशाला का सफल संचालन चिरईगांव की एआरपी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला में नवाचारी शिक्षिका श्रीमती कल्पना तिवारी एवं सरिता पांडे, द्वारा प्रस्तुत शिक्षण सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।
जिनका मुख्य थीम जल प्राप्ति के स्रोत, स्वसन क्रिया एवं जल चक्र रहा।
इन मांडलों की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने विशेष सराहना की।
कार्यशाला में भाग लेने वाले अन्य शिक्षकों में आबिदा बनो, शर्मिष्ठा पटेल, प्रियंका यादव, प्रज्ञा यादव, रानू सिंह, सरला मौर्य, शशि सिंह,पूनम मिश्रा एवं रिचा सिंह शामिल रहीं।
जिन्होंने एक से बढ़कर एक शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की।
कार्यशाला में मिशन शक्ति तथा इको क्लब फार मिशन लाइफ से संबंधित सामग्री का भी निर्माण किया गया।
कार्यशाला संचालन संकुल आशापुर में एआरपी रश्मि त्रिपाठी एवं नवाचारी शिक्षिकाओं ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एआरपी श्रीनिवास सिंह एवं आलोक मौर्य ने की।
निरीक्षण एवं मार्गदर्शन
एसआरजी डॉ. कुंवर भगत सिंह, राजीव सिंह एवं अखिलेश्वर गुप्त ने कार्यशाला का अवलोकन कर प्रतिभागियों को उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री निर्माण हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
आयोजित कार्यशाला शिक्षकों के नवाचार और रचनात्मकता को मंच देने की एक सराहनीय पहल रही, जो निश्चित रूप से छात्रों के शिक्षण-अधिगम को और अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
