वाराणसी। भाविप वरूणा शाखा की ओर से आयोजित 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। दो अकादमी में बाल संस्कार शिविर आयोजित में डायनामिक डांस अकादमी और विश्वा फिटनेस अकादमी। शिविर में बच्चों को चित्रकला , शास्त्रीय नृत्य, श्लोक, क्ले आर्ट, रामायण- महाभारत के कथाओं एवं उनके पत्रों के बारे में जानकारी दी गयी और इन्ही विषयो पर प्रश्नोत्तरी और प्रतियोगिता करायी गयी। पूरा शिविर सचिव नीतू सिंह और गतिविधि संयोजक संस्कार श लवली श्रीवास्तव की देख- रेख सम्पन्न हुई।

इस शिविर में 35 बच्चे लाभान्वित हुए।अंत में सभी बच्चों को गिफ्ट, स्टेशनरी, स्केच पेंस इत्यादि बांटे गए। बच्चे पूरे शिविर में बड़े ही उत्साहित रहे और प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

पूरे कार्यक्रम मे प्रांतीय संयोजिका महिला सुमन अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को संस्कार के बारे कई अच्छी बातें बता कर उनका ज्ञान वर्धन किया। बच्चों में अपने तरफ से कई पुस्तकें भी बच्चों कों भेट दी।इस कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि संयोजक (संस्कार ) के विशाल कपूर की भी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ,शाखा संरक्षक विवेक सूद, सचिव नीतू सिंह, संयोजिका महिला निधि सिंह, संयोजिका संस्कार लवली श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष जयपाल सिंह इत्यादि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *