
वाराणसी । आर्यावर्त सिद्धांत संरक्षक न्यास एवं स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई से चल रहे चल रहे निःशुल्क योग शिविर एवं संस्कृत संभाषण शिविर का विश्व योग दिवस के अवसर पर समापन हुआ। अंतराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ आर्यावर्त के अध्यक्ष डॉक्टर संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय मे प्राचार्य डॉक्टर दिव्या चेतन ब्रह्मचारी एवं स्वामीनारायणा नन्द वेद विद्यालय के संरक्षक स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। इसके पश्चात योगाचार्य शुभम पांडे एवं करुणाकांत दुबे के सानिध्य में स्वामीनारायणा नन्द तीर्थ वेद विद्यालय एवं स्वामीनारायणानंद तीर्थ संस्कृत उच्चतर विद्यालय के बटुकों ने योगासन का प्रदर्शन किया।
योगासनों के भव्य प्रदर्शन से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बटुको ने सूर्यनमस्कार, कुक्कुटासन, गर्भासन,चक्रासन,पश्चिमोतानासन,शिर्षासन, मयूरासन, एकपादशिरासन, बद्धपदमामासन,हलासन,कर्णपीडासन,धनुरासन,भुजंगासन,ताड़ा सन,नटराजासन,गोमुखासन, आदि प्रमुख योगासन किया। वही संस्कृत संभाषण संभाषण में आचार्य वेद मूर्ति विकास दीक्षित गुरु जी ने बटुको को संस्कृत संभाषण करने का तकनीकी बताया।
आए हुए अतिथियों का स्वागत रामेश्वर मठ के प्रबंधक डॉ वरुणेश चंद दीक्षित ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जयंत पति त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद अमित कुमार पांडे ने किया।
