रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

लखनऊ।राजधानी के मोहनलालगंज शिव धारा गांव में रोहित सिंह ने अपने बेटी आर्या ठाकुर के जन्मदिन पर केक के स्थान पर आम का पौधा लगाकर मनाया।

21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिटिया आर्या ठाकुर का जन्मदिन पौधारोपण करके हर साल की तरह इस बार भी मनाया गया। आम, नीम, नींबू का पौधे, अमरूद का पौधे कटहल का पौधे लगाए गये। रोहित सिंह ने बताया आज के समय में सब लोग जन्मदिन पर केक काटते हैं। अन्य प्रकार की पार्टी करते हैं ।इसमें ज्यादा पैसा बर्बाद करते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं होता है ।साथ ही समाज व प्रकृति का भला नहीं होगा। समाज को आगे बढ़ने के लिए सभी व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *