
वाराणसी। श्री काशी सर्राफा मंडल (पंजीकृत) की शनिवार को रवि सर्राफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पवित्र श्रावण मास में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि 27 जून को बाबा श्री कालभैरव की शोभायात्रा का श्री काशी सर्राफा मंडल स्टॉल लगाकर भव्य स्वागत करेगा। 
बैठक में रवि सर्राफ, अमनदीप सिंह, जतिन रस्तोगी, पंकज सर्राफ, पीयूष गुप्ता, संजय अग्रवाल, श्री कुमार दबे, राजा सेठ, अरुण उपाध्याय, मोहन अग्रवाल, मायाशंकर सेठ, उमेश उपाध्याय, अनिल चंचल, गणेश लाल कसेरा, किशोर सेठ, पवन मिश्रा आदि शामिल रहे।
