वाराणसी।आज धरती की जो स्थिति और दुनिया की जो स्थिति है उसमें पर्यावरण इतना ज्यादा प्रदूषित हो गया है इसके कारण अनेकों रोगों की उत्पत्ति रही है।बारूद के धुएँ से सम्पूर्ण वातावरण आच्छादित है।स्वंय आत्मसात कर अपने पौधारोपण कर जन-जागरण करने की जरूरत है।

उक्त विचार सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुलपति आवास पर पौधरोपण कर स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण पर व्यक्त किया।

कुलपति प्रो• शर्मा ने कहा कि पौधारोपण का कार्य बहुत ही पूण्य का कार्य है। मानसून आ रहा है और इस समय पौधा लगाना बहुत ही सार्थक कार्य है इस मुहिम में सभी लोगों को जुड़ने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस- पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। इसके माध्यम से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

उक्त अवसर विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पौधरोपण के वास्तविक दर्शन को जाना।

उक्त अवसर पर निदेशक प्रकाशन डॉ पद्माकर मिश्र सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *