
डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन
वाराणसी। 11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आजमगढ़ रोड पर गोसाईपुर मोहाव स्थित डॉ घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में योग दिवस मनाया गया। छात्र छात्राओं नें पूरे मनोयोग से योग किया। योग गुरु डॉ अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चालन क्रिया, सूर्य नमस्कार ताड़ासन वृक्षासन शवासन, प्राणायाम एवं ब्रह्म मुद्रा एवं कालेश्वर मुद्रा का अभ्यास किया। इस अवसर पर संस्था के प्रशासक संजीव कुमार सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि विद्यार्थियों को अपने नियमित दिनचर्या में भारत की प्राचीन निरोग रहने की विधा योग को अपनाना चाहिए। जिससे उनके मानसिक एवं शारीरिक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बना रहें और स्वयं एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के साथ राष्ट्र के उन्नति में अपना योगदान दें। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि नयी शिक्षा नीति में योग को बढ़ावा दिया गया है। सभी विद्यालयों में योग शिक्षा दी जा रही है। ग्रामीण अंचल के छात्रों में भी योग अब प्रचलित हो गया है।
आज के दौड़ भाग के दौर में मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए लोग योग को अपना रहें हैं। कार्यक्रम में स्वागत डॉ. संजय कुमार उपाध्याय, संचालन डॉ. रेवा शंकर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी के सिंह एवं संयोजन डॉ सुनील कुमार सिंह नें किया। इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा मिश्रा डॉ बिंदु सिंह , संजीव ठाकुर , मनीषा सिंह , विशाल गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेल, आशीष मौर्य, प्रवीण मौर्य, चंदन सिंह, जॉन अगस्टीन, देवाशीष राय , सौरभ चौरसिया, सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी सूरज , गोलू, तारा देवी, मेवालाल एवं छात्र छात्राएं पूजा यादव , निशा , माधुरी, रूबी, आदि थे।
