
वाराणसी। सोनभद्र के आदिवासी इलाके में गरीब एवं असहाय बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्ता मोतीवाला स्मृति भवन में गरीब बच्चों के सहायतार्थ गीत एवं गजलों की संध्या *सोल आफ काशी* का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक मीनूश्री पांडेय ने बताया कि मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से लगातार गरीब एवं असहाय बच्चों के सहायतार्थ निःशुल्क शिक्षा का कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत बच्चों को निशुल्क शिक्षा, वस्त्र ,भोजन आदि का प्रबंध किया जाता है। उन्हीं बच्चों के सहायतार्थ आज का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
इस अवसर पर प्रख्यात गजल गायक सुशील बावेजा ने एक से एक बढ़कर गजलों की प्रस्तुति की। अतिथियों का स्वागत प्रख्यात तबला वादक अशोक पांडेय जी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व बच्चों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में काशी के विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जय पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री पांडे ने किया।
