
वाराणसी। रोटरी क्लब सनराइज के रोटेरियन डा ओमप्रकाश शर्मा को रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रत्यूष बजाज ने एक समारोह में पाल हैरिस फेलोशिप सम्मान से नवाजा गया।
ज्ञातव्य हो कि 1905 में पाल हैरिस ने रोटरी क्लब की स्थापना किया था। जो मानवता सेवा हेतु सम्पूर्ण विश्व में जाना जाता है।
1.4 मिलियन सदस्य 46000 क्लब के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। रोटरी क्लब के स्थापना के पचहत्तर साल हो रहे हैं।
रोटरी क्लब सनराइज के सभी सदस्य गण पाल हैरिस फेलोशिप से सम्मानित है।
