वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय के सभागार में सोमवार को सक्षम के 18 वे स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांग सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा उत्तर सरकार दिव्यांग जन को रोजगार सहित विभिन्न प्रकार के योजनाओं के माध्यम सशक्त व सबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही नवीन योजनाओं से दिव्यांग जन के विकास में पूरी तरह सहयोग दे रही है।

स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण व मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने किया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण दिव्यांग जन ने घनश्याम पाण्डेय व राधा सिंह ने सहयोग किया।

समारोह के विशिष्ट अतिथि कमला कान्त पाण्डेय,अवय गुप्ता रहे। अध्यक्षता आंनद प्रकाश पाण्डेय ने किया।

समारोह में सर्वश्री योगेन्द्र वाजपेई (प्रांत अध्यक्ष) घनश्याम पाण्डेय (प्रांत सचिव), वंशीधर दूबे (सीए) काशी प्रांतकोषाध्यक्ष,

राधा सिंह (महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *