
वाराणसी। सारनाथ मुनारी रोड पीएम श्री कंम्पोजिट विद्यालय नवापुरा चिरईगांव में सोमवार को ओलम्पिक दिवस भव्यता संग उत्साह पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि प्रभा राय, तथा सहायक अध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, गौरव सिंह, रीना गौतम, प्रज्ञा यादव, पूर्व एआरपी नीतेश कुमार यादव, एवं एआरपी रश्मि त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशि प्रभा राय, तथा सहायक अध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, गौरव सिंह, रीना गौतम, प्रज्ञा यादव, पूर्व एआरपी नीतेश कुमार यादव, एवं एआरपी रश्मि त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शिक्षकों और प्रतिभागियों ने मिलकर ओलंपिक दिवस का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और इसे खेल भावना, अनुशासन तथा एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में ओलंपिक का इतिहास, इससे जुड़े खेलकूद, कला, क्राफ्ट, एवं ओलंपिक से संबंधित शॉर्ट फिल्में दिखाई गईं। शिक्षकों ने यह विचार साझा किया कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह भी एक सशक्त करियर विकल्प है। अच्छा पोषण और प्रशिक्षण बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी मेडल विजेता बना सकते हैं।
ओलंपिक दिवस हर वर्ष 23 जून को 1894 में IOC (इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है:खेलों के प्रति जन-सामान्य में रुचि बढ़ाना।
हर वर्ग और उम्र के लोगों को खेलों से जोड़ना।
“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है” की भावना को बढ़ावा देना।
ओलंपिक का आदर्श वाक्य — “Citius, Altius, Fortius” अर्थात “तेज़, ऊँचा, मज़बूत” — सभी के जीवन के लिए प्रेरणा है।
यह आयोजन यह सिखाता है कि हार-जीत से बढ़कर प्रयास, समर्पण और अनुशासन का महत्व है।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद एआरपी रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया। जिन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा,
“खेल की भावना को अपने जीवन में उतारें — ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क के साथ।”
