
वाराणसी। मंगलवार को वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 461वॉ बलिदान दिवस भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा मनाया गया ।
शास्त्री घाट (वरुणा पुल) स्थित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दिया गया।
प्रदेश सहसोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप गोंड व क्षेत्रीय महामंत्री मनोज गोंड ने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज के लोगों द्वारा 2007 से वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का प्रतिमा स्थापित करने के लिए अंबेडकर पार्क गोलघर कचहरी के बगल में खाली स्थान पर प्रतिमा लगाने की मांग की गई है ।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष रवि खरवार व धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष मनीष गोंड “कालरा” ने किया।
मुख्यरूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड, जिला महामंत्री विजय गोंड,अरुण गोंड,महानगर महामंत्री मनोज गोंड,अवधेश गोंड,ममता गोंड,अंकित गोंड,उमाकांत खरवार,रितेश खरवार,सोनू प्रसाद गोंड
इंद्रजीत गोंड,हिमांशु गोंड आदि शामिल रहे ।
