वाराणसी ।मंगलवार को तीसरा दो दिवसीय सहायक शिक्षण सामग्री कार्यशाला पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नवापुरा , चिरईगांव में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन विज्ञान श्रीमती रश्मि त्रिपाठी के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को स्थानीय संसाधनों से टीएलएम निर्माण की प्रक्रिया को सिखाना।कक्षा शिक्षण को रुचिकर और प्रभावी बनाना।

छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सृजनात्मक शिक्षण पद्धतियाँ अपनाना।गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा , मीना मंच, मिशन शक्ति आदि विषयों के लिए TLM बनाए गए।शिक्षकों को समूहों में बाँटकर क्रियात्मक निर्माण कार्य कराया गया।सभी समूहों ने अपने द्वारा बनाए गए TLM का प्रदर्शन किया और उसके प्रयोग की विधि समझाई।शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए।उपयोगिता पर बृहद चर्चा हुई,सुधार सुझाव भी आए।शिक्षकों में रचनात्मकता और संसाधन आधारित शिक्षण की समझ बढ़ी।

अध्यापक अध्यापिकाओं ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। विभिन्न विषयों और जटिल प्रकरण को टी एल एम के जरिए आसानी से समझाया गया। नितेश कुमार यादव पूर्व एआर पी और प्राथमिक विद्यालय सरैया के इमरान जी ने सिंपल मशीन्स का वर्किंग मॉडल बनाया। वही प्रियंका गोंड, कंपोजिट सरैया ने भारतीय शास्त्रीय नृत्यों पर मॉडल बनाया। जो बेहद आकर्षक रहा। मीना मंच और मिशन शक्ति पर नवापुरा की प्रतिभागी किरन कुमारी और अनुदेशक पूजा जी ने ने खूबसूरत मॉडल बनाए। रीता सिंह ने स्थानीय मान बनाया। वही जसमीत कौर ने eइंग्लिश का आकर्षक मॉडल बनाया। जिसने सभी को आकर्षित किया।जब इनका प्रयोग बच्चे करेंगे तब वह और भी आनंदित होंगे। घनश्याम जी ने एक्सक्रेटरी सिस्टम, कंपोजिट विद्यालय सथवा की हेड गीता सिंह और रीता सिंह ने पार्ट्स ऑफ प्लांट्स पर टी एल एम बनाए। राजीव कुमार उपाध्याय, विनय सिंह , गौरव सिंह ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर मॉडल बनाया।

विद्यालय की प्रधान श्रीमती शशि प्रभा, प्रज्ञा यादव ने मैथ्स का बार ग्राफ और विज्ञान की सेल्फी कॉर्नर बनाया। सभी प्रतिभागियों का सहयोग, समर्पण, टीम भावना ने कार्यशाला को सफल, प्रेरणादाई और सार्थक बनाया। तथा भविष्य मे नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा शिक्षण में इसका निर्माण और प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यशाला के समापन पर आयोजकों, और सभी प्रतिभागी शिक्षकों को ए आर पी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *