
ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के तहत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक एवं जर्नलिस्ट डॉ तनु पाटनी मोर्डिया एवं अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल ने शुभारंभ किया। अतिथियों नें विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए आर्ट्स एवं क्राफ्ट तथा पेंटिंग इत्यादि का अवलोकन किया। इस शिविर में बच्चों में आत्मनिर्भर बनने के साथ व्यक्तिगत विकास होता है। श्री अग्रसेन महिला समिति अपनी भारतीय कलाओं का प्रशिक्षण इस शिविर में दिया जाता है। जिसे सीख कर बच्चें एवं महिलाएं समाज में अपनी पहचान बनाते हैं और इंटरनेट और गजट से दूर रहकर मनोरंजक वातावरण में मानसिक रूप से मजबूत एवं स्वस्थ रहतें हैं।
इस अवसर पर डॉ तनु पाटनी मोर्डिया नें कहा कि समर कैंप के माध्यम से सामाजिक नजदीकियों के साथ बच्चों एवं महिलाओं को अपने हुनर और कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलता है। जिससे उनके अंदर नेतृत्व कौशल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम में जागृति दवे के निर्देशन में बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पर सभागार तालियों से गूँजता रहा। सिंदूर नहीं मिटने देंगे तिरंगा नहीं झुकने देंगे गीत पर पूरा सभागार उपस्थित जन महिला शक्ति एवं देशभक्ति के जज्बे को सलाम करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। 60 कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। विषय स्थापना मालिनी चौधरी व रीता प्रकाश, स्वागत शशिबाला साह, संचालन अर्चना अग्रवाल, धन्यवाद ज्ञापन बृजकमल दास अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रंजना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, स्वयंप्रभा अग्रवाल, अर्थ मंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल आदि थे।
