वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ भारत की गुरुवार को बनारस क्लब में बैठक का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के विस्तार और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रदेश मंत्री हलधर दुबे, संगठन मंत्री संतोष दुबे, और मीडिया प्रभारी संतोष सिंह सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अनुसार वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी. सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ सिंह की समाज सेवा, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इस अवसर पर डॉ. एसपी. सिंह, डॉ. जेपी. सिंह, डॉ. शैल सिंह, डॉ. आरपी. गुप्ता, डॉ. एसपी. गुप्ता, डॉ. केके. सिंह, डॉ. रमेश राय, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. बृजेश कुमार आदि चिकित्सक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित थे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, चिकित्सा सेवा को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित में व्यापक योजनाओं को क्रियान्वित करने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अंत में संगठन की ओर से नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वी.पी. सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *