
वाराणसी। शिवपुर का रथयात्रा मेला 30 जून को धूमधाम से आयोजित होगा। मेला समिति के संरक्षक एवं व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह डीडी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति के अनुसार, 30 जून की शाम 5 बजे पुरानी चुंगी स्थित गणेश भगवान मंदिर से महाआरती के उपरांत तीनों विग्रहों को रथ पर विराजमान कराया जाएगा। इसके पश्चात रथयात्रा प्रारंभ होकर देर रात्रि 12 बजे तक चलेगी। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
रथयात्रा मेला समिति की एक बैठक अध्यक्ष रामश्री मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मेले को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के संरक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ‘डीडी’, नवीन प्रधान, व्यवस्थापक विपिन सिंह, अशोक सिंह ‘मामा’, गौरव सिंह, अनिल मिश्रा, दिनेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, बलराम कन्नौजिया, अतुलेश उपाध्याय, नारायण केसरी, गुलाब मौर्या, अनिल मौर्या, जयचंद सोनकर, त्रिलोकी सेठ सहित अन्य पदाधिकारी थे।
