
चार दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारी
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में पहली बार श्री नुआ पाली सती दादी की मण्ड स्थापना और राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही भव्य रूप से की जाएगी। यह आयोजन 28 जून से 1 जुलाई तक चलेगा। जिसमें चार दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रहेगी।
इस आयोजन की जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान नारायण लोहिया ने दी। बताया कि पाली सती दादी हमारे समाज की आराध्य देवी हैं और समाज में उनके प्रति विशेष आस्था है। वर्षों से चली आ रही परंपरा को पहली बार काशी की पावन भूमि पर स्थापित किया जा रहा है, जो हमारे लिए गौरव की बात है। चार दिवसीय कार्यक्रम में 28 जून (शनिवार) शाम 4 बजे से भावपूर्ण और रंगारंग कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, शंखनाद, डमरू दल और पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र होंगे। 29 जून (रविवार)सुबह 10 बजे वैदिक विद्वानों द्वारा पाली सती दादी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 30 जून (सोमवार)भक्ति से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। 1 जुलाई (मंगलवार):
अंतिम दिन मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। सभी आयोजन प्राचीन विघ्न हरण हनुमान मंदिर, पीडीआर मॉल के सामने, लक्शा में आयोजित होंगे। इस दौरान श्री नुआ पाली सती भक्त मंडल, श्री मंगल करण कीर्तन मंडल तथा श्री राम कुमार जी मंदिर के पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।
प्रेसवार्ता में राम लखन लोहिया, सीताराम लोहिया, विनोद लोहिया, नारायण लोहिया, सुशील लोहिया, आलोक लोहिया सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
