वाराणसी।आप एक-एक व्यक्ति एक संस्थान के समान हैं, आपके कार्य और समाज के प्रति प्रेम अद्वितीय है। काशी बाबा विश्वनाथ जी और माँ गंगा की नगरी है, संस्कृत और ज्ञान का केंद्र है।दुनिया भर के लोग काशी में आते हैं संस्कृत के शास्त्रों में छिपी विद्या और ज्ञान को जानने के लिए एवं इसके संवर्धन और पोषण के लिए स्थापित काशी में एक प्राचीन संस्थान है जो भारतीय ज्ञान तत्वों को प्रकट करता है।1791 में अंग्रेजों ने बनारस संस्कृत कॉलेज की स्थापना की, जो ज्ञान की तप स्थली है। वैश्य सर्व समाज की महत्ता संख्या से नहीं, बल्कि आपके कार्यों से है।आपका प्रेम और समर्पण समाज के लिए अद्वितीय है।काशी ज्ञान और संस्कृति का केंद्र है।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने गुरूवार को योगसाधना केन्द्र में सर्व वैश्य समाज के द्वारा विद्यार्थियों के लिए परीक्षा भवन एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास में स्थापित दो बड़े वॉटर कूलर क्रमशः के उद्घाटन समारोह के अवसर व्यक्त किया।

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है की सार्थकता आप लोगों द्वारा विद्यार्थियों की भावना के अनुरूप जल संयन्त्र स्थापित करना है।आज सर्व वैश्य समाज ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था के लिए दो बड़े वाटर कूलर संयन्त्र लगवाकर जल दान करने की परिभाषा को परिभाषित किया है।

सर्व वैश्य समाज के अध्यक्ष और उद्योगपति आर के चौधरी ने कहा कि वर्तमान कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा जी के कार्यकाल को काशीवासी कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने इस काशी को, सनातन धर्म संस्कृति और देववाणी संस्कृत के लिए अमृत काल बताया।

उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री चौधरी ने कहा कि सर्व वैश्य समाज का इतिहास सेवा, समर्पण और त्याग का रहा है। समाज ने हमेशा देश और समाज की आवश्यकता में योगदान दिया है। कोरोना काल में भी समाज ने आगे बढ़कर कार्य किया था। आज का पुण्य कार्य पूरे वैश्य समाज के लिए है।

छात्र कल्याण संकाय के प्रमुख प्रो शैलेश कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण एवं संचालन किया।

कुलपति एवं वैश्य सर्व समाज के द्वारा परीक्षा भवन एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास मे स्थापित वाटर कूलर का व्यावहारिक उद्घाटन किया गया।

डॉ राजकुमार मिश्र के द्वारा वैदिक मंगलाचरण किया गया।

मंच पर आसीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मंच पर आसीन वैश्य समाज के द्वारा कुलपति जी का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।दीपक बजाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री आर•के• चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल,प्रो॰ सुधाकर मिश्र, प्रो.अमित कुमार शुक्ल, श्री अशोक जायसवाल, श्री सर्वेश अग्रवाल, श्री राजेश भाटिया, श्री सुजीत गुप्ता, देव कुमार राजू, गौरी धानुका, सुरेश तुलस्यान, कन्हैया गुप्ता, पवन अग्रवाल, महेश चौधरी, कवीन्द्र जायसवाल, दीपक अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, कृष्ण कुमार काबरा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *