
वाराणसी। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ढाब क्षेत्र मोकलपुर में गुरुवार को जिला समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुर्व सांसद/पूर्व मंत्री एवं भारतीय मछुआ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंखलाल माझी ने मछुआरा समाज और अन्य दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों की बात करते हुए सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
शंखलाल माझी ने कहा कि ढाब का क्षेत्र मेरे लिए नया नहीं है, मैं और मेरा समाज नदी, तालाब, पोखरा से पुराने समय से जुड़ा हुआ है। जब कभी प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार होती थी, तब मछुआरा समाज को नदी, तालाब और पोखरा पर अधिकार प्राप्त था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मछुआरा समाज को धार्मिक भावनाओं में उलझा कर, अशिक्षा, बेरोजगारी और नशाखोरी जैसी समस्याओं की खाई में धकेला जा रहा है। आजकल पीएम आवास, सीएम आवास, शौचालय और राशन कार्ड जैसी योजनाओं के बहाने मछुआरा समाज को मुख्यधारा से दूर किया जा रहा है। उधर, सायं चार बजे सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बरकी बिंद बस्ती में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में शंखलाल मांझी ने अपने समाज एवं पीडीए समाज के लोगो को उनके हक व अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, डॉ रामबालक पटेल, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, राजेश यादव नत्थू, हीरा लाल मौर्य, कन्हैया राजभर, आकाश मौर्या, पखंडी बिंद, अक्षय प्रधान बबलू, नन्हे जायसवाल, बद्री नारायण यादव, हरिशंकर बिंद, जितेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र सिंटू, रामसुंदर यादव, अनूप नट, दिलीप निषाद, अमरनाथ मास्टर, जितेन्द्र निषाद, सुनील पटेल, अमन यादव, बनारसी निषाद, लालजी यादव, दिल मोहम्मद, पनारू निषाद, अजय यादव, रोहित निषाद, भुल्लन निषाद, पिंटू निषाद आदि थे।
