
विषय – तीन दिन चलने वाले भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मेंले में शीतल पेय जल ( प्याऊ ) का संचालन एवं भजन पूजन प्रसाद का आयोजन –
वाराणसी।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को रोटरी क्लब वाराणसी सेण्ट्रल द्वारा तीन दिवसीय चलने वाले भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल ( प्याऊ ) सेवा एवं भगवान जगन्नाथ जी का भव्य -पूजन -अर्चन और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया है।
अध्यक्ष रो पवन कुमार सिंह ने बताया कि विगत २० वर्षों से यह सेवा का कार्य क्लब के सदस्य रो सर्वेश अग्रवाल एवं रो राम मोहन अग्रवाल जी के विशेष सहयोग से चलाया जा रहा है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि PDG रो उत्तम अग्रवाल जी रहे । मुख्य अतिथि जी ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यो की मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा किया ।
कार्यक्रम के सलाहकार एवं संयोजक रो सर्वेश अग्रवाल जी रहे एवं विशेष सहयोग रो राम मोहन अग्रवाल जी का रहा ।
धन्यवाद प्रकाश रो राजेश भाटिया जी ने दिया ।
शहर के गणमान्य रो आर के चौधरी , रो आर सी जैन , रो अनुज डीडवानिया ,रो मन मोहन गुप्ता , रो मनीष अग्रवाल , रो घनश्याम बियानी जी , रो अभय सिंह ,रो राकेश गुप्ता , रो निर्मल जोशी जी , रो अनिल गुप्ता , रो राजेंद्र मोहन शाह , रो , सतीश बजाज , रो अवधेश गुप्ता , रो प्रदीप अग्रवाल , रो शिशिर बाजपेयी , रो दिनेश गर्ग , रो सुनील त्रिपाठी , रो अनिल जजोदिया , रो अविनाश मेहरोत्रा , रो दौलत राम जदवानी,रो प्रशांत गुप्ता , रो अशोक सिंघल , रो रजत पाठक ,रो शेष पाल गर्ग ,रो रित्विक जैन ,, रो अजय गौतम , रो नवीन खनेजा , रो श्याम सुंदर प्रसाद , रो अशोक अग्रवाल ,रो मनीष लोहिया जी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
