वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए शाम 6 बजे बाबतपुर चौराहे पहुंचें। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुके एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पिछले मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से सिंधोरा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव की हीरामनी देवी 45 वर्ष झुलस गयी थी। उनके घर जाकर उनका हालचाल लिया और पार्टी की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इसके बाद रामगांव, चोलापुर में सेक्टर प्रभारी राजू पटेल के यहां उनकी माता जी के तेरहवीं में जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्वागत करने वालों में मुख्य जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, व्यास जी गौड़, जिला महासचिव आनंद मौर्य, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, प्रदीप मौर्य, महेंद्र पाल पिंटू, हरीश मिश्रा, आकाश मौर्या, भीष्म नारायण, धर्मेंद्र यादव, रेखा पाल, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, सुनील सोनकर, विद्या भारती, बाबूलाल यादव, दिलावर यादव, आनंद यादव, सुभाष पाल, सहित सैकड़ो लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *