
वाराणसी। आशा पुर स्थित रूद्रा बुद्धा इनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के सभागार शनिवार को भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर ने सीबीएसई हाई स्कूल व इण्टर परीक्षा परिणाम में सोसाइटी के सात सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले सोसाइटी के बच्चे सर्वश्री आकर्ष पाण्डेय, आंशिक यादव, आराध्या सिंह,अनन्या सिंह, यशस्वी राय, यशवीता, शिखर सिंह रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनिल राजभर ( कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी सम्मानित हुए बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी है। उपस्थित सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा अगली परीक्षा परिणाम में आप सभी श्रेष्ठ अंक प्राप्त करे। पुनः फिर आप सबके बीच आऊंगा।
सोसाइटी के डा आलोक तिवारी ने कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर व अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ, साल, पौधा देकर सम्मानित किया।
समारोह का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी और नमिता पाण्डे ने किया।
समारोह में श्री कल्पना तिवारी, डा आलोक तिवारी, विवेक कुमार सिंह,नमिता पाण्डेय,लाली देवी,गोपाल शंकर राय,यशवंत पाल, नंद लाल सिंह यादव,आशीर्वाद सिंह, राजेश कुमार, सहित सोसाइटी के सदस्य गण शामिल रहे।
