श्री जगन्नाथ जी मेला का दूसरा दिन 

 

वाराणसी। काशी में एक तरफ जहां विश्व के नाथ भगवान शंकर है तो वही उनके आराध्य भगवान विष्णु के स्वरूप नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ भी विराजमान होकर भक्तों का दुख दूर कर रहे हैं ।

काशी के लक्खा मेले में शुमार रथयात्रा मेले में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया, दिन शनिवार को मेला के दूसरे दिन भी भक्तों का रेला दर्शन पूजन के लिए उमर पड़ा।

प्रातः काल मंदिर के प्रधान पुजारी राधे श्याम पांडे ने भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को लाल परिधान और फूलों के फूलों से आकर्षक शृंगार कर पीले पेड़े का भोग लगाकर भव्य आरती की । आरती के प्रसाद भक्तों के दर्शन पूजन करने का क्रम शुरू हो गया जो देर रात तक चला। रिमझिम फुहार के बीच भक्तों ने भगवान का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।

पूरा मेला क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के जय घोष से गुंजायमान हो रहा था। हाथों में तुलसी का माला और नानखटाई लेकर भक्त क्रमबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे थे। साथ ही भक्त रह रह कर जय जगन्नाथ का गगन भेदी जयघोष भी कर रहे थे।

पुजारी राधेश्याम पांडे ने बताया कि प्रातः काल भगवान को पेड़े का भोग लगाए फिर 8:00 बजे चना गुड़ एवं शरबत का भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे कोहरे की सब्जी पूरी और दही का भोग लगाकर मंदिर का पट बंद कर दिया गया। इसके पश्चात सायं काल 3:00 बजे पेड़े का भोग लगकर आरती कर भगवान का पट खोला गया। इसके प्रसाद रात 8:00 बजे भगवान को पेड़े का भोग लगाकर आरती की गई तथा रात को 12:00 बजे शयन आरती कर मंदिर का पट बंद कर दिया गया।

आज दिन में 3 बजे के आरती की सबसे खास बात ये रही कि इंद्र देवता भी प्रसन्न होकर आसमान से अमृत बरसा रहे थे और नीचे भगवान जगन्नाथ प्रभु की भव्य आरती हो रही थी। ट्रस्ट की जगन्नाथ जी के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह सचिव शैलेंद्र त्रिपाठी के साथ लगभग 200 ब्लाक प्रमुख व विधायक जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व एम.एल.सी व ट्रस्ट अध्यक्ष बृजेश सिहं के दोनो पुत्र सिद्धार्थ सिंह,सागर सिंह, अरुण सिंह नेता भाजपा, बरहनी प्रमुख महेन्द्र सिंह, सकलडीहा प्रमुख अवधेश सिंह, नौगढ़ पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह सुड्डू, चंदौली प्रमुख संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुनील पटेल विधायक रोहनिया, नील रत्न पटेल विधायक सेवापुरी व पुत्री आरती पटेल समस्त भदोही, चंदौली, वाराणसी जनपद के गणमान्य व्यक्ति प्रधान व जिला पंचायत सदस्य उपस्थित होकर भाव विभोर होकर दोनों हाथ जोड़कर भगवान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे थे।

ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हम भगवान की रथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं । हम ये कामना करते हैं कि भगवान जगन्नाथ सबका कल्याण करें और सभी स्वस्थ और निरोग रहे।

सचिव शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज भगवान का लाल वस्त्र में श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया और परंपरा के अनुसार भगवान का भोग आरती चल रहा है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की जगन्नाथ जी के मुख्य न्यासी दीपक शापुरी आलोक शापुरी न्यासी सुमित राय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आयोजन समिति के हरीश वालिया, डॉक्टर कमलेश तिवारी, डॉक्टर शिशिर मालवीय, ज्ञानेश्वर जायसवाल, नवीन श्रीवास्तव, रामयश मिश्र, आशु त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, हिमांशु राय, दिलीप मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *