राजघाट वार्ड में कई स्थानों पर पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन

 

वाराणसी। राजघाट वार्ड में कई स्थानों पर आरओ सहित वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इन वाटर से कूलर राहगीरों को काफ़ी सहूलियत होगी। राजघाट, नमो घाट एवं कोनिया पूल के वजह इन क्षेत्रों में राहगीरों का आवागमन काफ़ी बढ़ गया है। गर्मी एवं उमस से इनको काफ़ी समस्या होती थी। ऐसे में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर वाटर कूलर लगवाने से राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। राजघाट वार्ड के कजाकपुरा में शीतला माता मंदिर नई बस्ती के पास, ताड़वीर बाबा मंदिर के पास, भदउवीर बाबा मंदिर के पास, एवं राजघाट पर भैसासुर बाबा मंदिर के पास शुद्ध पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाया गया है। अभी तक दक्षिणी विधानसभा के 10 सार्वजनिक स्थल पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा लोकार्पण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, संदीप चतुर्वेदी, पार्षद प्रतिनिधि विजय सोनकर, पार्षद रोहित जायसवाल, पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपक मौर्य, अशोक तिवारी, अवनीश कुशवाहा, शुभम चौरसिया, दीपक जायसवाल, बालाजी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *