12 टीमों के बीच खेला गया फुटबॉल मैच

 

 

वाराणसी। यूपीएससी के सहयोग से सिएट पब्लिक स्कूल हरिबलमपुर की ओर से एक दिवसीय फुटबाल महोत्सव का आयोजन शनिवार किया गया। फुटबॉल महोत्सव में सी टीम ने 2-1 से ए टीम को पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया। विजेता टीम की तरफ से आर्यन, दिनेश ने एक-एक गोल और उपविजेता टीम की तरफ से शांतनु ने एक गोल किया। जिसमें 80 फुटबॉलरों ने प्रतिभा किया। जिनकी उम्र 6 से 12 साल थी। बारह टीमों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें टीम सी और ए विजेता और उपविजेता रही। सिएट पब्लिक स्कूल,हरिबलमपुर की प्रधानाचार्य प्रिया सिंह न कहा कि जीवन की सबसे कीमती चीज व्यक्ति का अपना स्वास्थ्य है और व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए किसी न किसी खेल में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ ( मेजर ) अरविंद कुमार सिंह, विवेक विक्रम सिंह ( स्कूल डायरेक्टर), सत्येंद्र बहादुर सिंह, विक्रांत सिंह, अमित चौबे, आयुष, अजीज, आरिज, नवाजिश, फराज,शोभित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *