वाराणसी। रविवार को काशी के लक्खा मेले में एक रथयात्रा मेले के आखिरी दिन भक्तों का सैलाब उमर पड़ा। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ दिखे। सुबह मंदिर के प्रधान पुजारी राधे श्याम पांडे ने भगवान जगन्नाथ को श्वेत वस्त्र धारण कराया । फूल मालाओं से श्रृंगार व पेड़ा का भोग लगाया।

भव्य व दिव्य आरती हुई ।इसी के साथ जयकारा होने लगा। भक्तों का दर्शन पूजन करने का क्रम जो शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा ।

भक्तों के हाथों में तुलसी की माला एवं नान खटाई का प्रसाद लिए भक्ति, नाथों के नाथ भगवान जगन्नाथ का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करते दिखे। जय जगन्नाथ की जय घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज रहा था।

पुजारी राधेश्याम पांडे ने बताया कि प्रातः काल भगवान को पेड़ा का भोग, 8:00 बजे चना गुड़ एवं शरबत का भोग,दोपहर 12 बजे कोहरे की सब्जी पूरी और दही का भोग लगाकर मंदिर का पट बंद कर दिया गया।

सायं काल 3:00 बजे पेड़ा का भोग लगकर आरती कर भगवान का पट भक्तगण के दर्शन हेतु खोला गया। रात 8:00 बजे भगवान को पेड़ा का भोग लगाकर आरती की गई तथा रात को 12:00 बजे शयन आरती कर मंदिर का पट बंद कर दिया गया।

सचिव शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज भगवान का सफेद वस्त्र में श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया और परंपरा के अनुसार भगवान को भोग प्रसाद एवं आरती की गई।

मेले के तीसरे और अंतिम दिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अजय राय दर्शन पूजन करने के लिए रथयात्रा पहुंचे। उन्होंने विधि विधान से भगवान जगन्नाथ का दर्शन पूजन किया , रथ को खींचा। इस अवसर पर ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के मुख्य न्यासी दीपक शापुरी आलोक शापुरी, ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, न्यासी सुमित राय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आयोजन समिति के हरीश वालिया, डॉक्टर कमलेश तिवारी, डॉक्टर शिशिर मालवीय, ज्ञानेश्वर जायसवाल, नवीन श्रीवास्तव, रामयश मिश्र, आशु त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, हिमांशु राय, दिलीप मिश्रा, यज्ञ नारायण मिश्रा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *