वाराणसी । शनिवार को स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन में इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट 312 की चेयरमैन आशा अग्रवाल जी व इनरव्हील क्लब आफ बनारस की अध्यक्षा एवं क्लब की बहनों का आगमन हुआ। स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन को क्लब की हैप्पी स्कूल की श्रेणी में रखा गया, इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन आशा अग्रवाल जी ने कहा कि राधा सिंह जो मेंटली चैलेंज लोगों के लिए जो यह सेवा कार्य कर रही हैं। यह अन्य को प्रेरित करता है।

मानसिक रूप से दिव्यांग जनों को उनके अनुरूप कार्य में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना साथ ही साथ उनके अभिभावकों को भी प्रशिक्षण देकर उनको स्वयं के व्यवसाय के लिए प्रेरित करना व दिव्यांगजन के द्वारा बनाए गए उत्पाद को विभिन्न अवसरों पर स्टाल लगवा कर दिव्यांगजन के बनाए सामान को बेचना और उससे प्राप्त रुपए को दिव्यांगजन में वितरित करना, संस्था में प्रत्येक कार्य दिवस में समाज सेवा के रूप में यह कार्य करना, संस्था को स्वयं के आर्थिक मदद से चलाना।यह बहुत ही सराहनीय कार्य है मैं दिल से धन्यवाद देती हूं, समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है।

क्लब की अध्यक्षा ने श्रेष्ठ सेवा कार्य करने हेतु राधा सिंह जी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *