वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 123वां एपिसोड उत्साहपूर्वक सुना गया। कुन्दन नगर कॉलोनी इंद्रपुर (शिवपुर) में बूथ संख्या 52 पर हुआ। जहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों ने सामूहिक रूप से मन की बात सुनी।कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात कॉलोनी स्थित पार्क में एक वृक्ष को “मां के नाम समर्पित कर पौधरोपण भी किया गया। उधर, उत्तरी विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह के भोजूबीर स्थित आवास पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, राजर्षि मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व महामंत्री राजर्षि मंडल जितेन्द्र नाथ मिश्रा, बलिराम कनौजिया (पार्षद शिवपुर), सुनील सोनकर, शेषनाथ यादव, सोनू सिंह, दीपक सिंह, सचिन सोनकर, पवन पांडेय, सेक्टर संयोजक सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *