
वाराणसी। कचहरी (पुलिस रोड) स्थित मनीष गुप्ता के आवास पर बूथ नंबर 103, 104, 105 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात सुनी गई। इसके बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक पौधा मां के नाम का पौधारोपण किया गया। अतिथि ग्रुप में महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश,डिठोरी महाल प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, सेक्टर संयोजक हरिमोहन गुप्ता, बूथ अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, एडवोकेट जितेंद्र कुमार, मनीष गुप्ता, पूजन कुमार, सुरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, राजकुमार, श्यामजी, सुषमा, द्वारिका समेत अन्य कार्यकर्ता थे।
