
वाराणसी। सामाजिक संस्था लोक चेतना की ओर से वरुणा तट के लालबहादुर शास्त्री घाट पर नियमित रूप से हो रही वरुणा आरती झमाझम बारिश में भी भींगते हुए पंडित हर्ष मिश्रा और सौरभ शुक्ला ने बादलों की मेघ गर्जना के साथ शंखनाद कर आरती की कड़ी को जीवंत किया। माता वरुणा की कृपा से नाग आरती में प्रवज्ज्वलित अग्नि से उठती लव को तेज बारिश का कोई असर नहीं हुआ। निर्बाध रूप से माता वरुणा की आरती सोमवार को भी सम्पन्न हुई। इस दौरान लोक चेतना संस्था के संस्थापक अध्यक्ष केके उपाध्याय निशांत बरनवाल, राजन तिवारी, काशी नाथ पांडेय, गौरव दुबे, भानु प्रताप राय, मंटू जायसवाल, राहुल अवस्थी, डॉ पुष्पा यादव, डॉ जय शंकर जय, गौरव केशरी, अमित पांडेय, समाजसेवी अंजनी सिंह, विपुल कुमार पाठक, मीरा फाउंडेशन की दीप शिखा कन्नौजिया,विजय कुमार आदि शामिल थे।
