
वाराणसी। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज द्वारा डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट के सहयोग से शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि भवन वाराणसी के सभागार में “Farmer.Chat” नामक फसल सलाह ऐप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में वाराणसी जिले की 6 विभिन्न फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों (FPOs) से कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्हें “Farmer.Chat” ऐप के उपयोग और उसमें उपलब्ध फसल सलाह संबंधित सुविधाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। ऐप की मदद से किसान खेती संबंधी प्रश्न, कीट एवं रोग प्रबंधन से जुड़े मुद्दे पूछ सकते हैं, साथ ही संक्रमित फसल की तस्वीर भेजकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। संयुक्त कृषि निदेशक ने संबोधित करते हुए खेती में डिजिटल साधनों के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से किसान उत्पादक संगठनों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अग्रिम बाजार संपर्क (forward market linkage) को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, उन्हें स्मार्ट और लाभकारी कृषि की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध होगा | प्रशिक्षण सत्र का आयोजन उप निदेशक कृषि के श्री अमित जयसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। मौके पर जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज से विशाल तिवारी, कार्यक्रम में आशीष सिंह, मुकेश, गौरव और डिजिटल ग्रीन से प्रियंका और अमितेश आनंद आदि उपस्थित रहे।
