वाराणसी ।जन कल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वरिष्ठ ग़ज़ल व गीतकार सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध का 73 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के वातावरण में रेस्टोरेंट राम कटोरा के सभागार में जनकल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय की अध्यक्षता में केक काटकर नगर के जाने-माने कवि , कवयित्री व शायरों के बीच मनाया गया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पाण्डेय ने अपने अनुज को जन्म दिन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सिद्ध जी दिर्घायु हों व साहित्य के क्षेत्र में इसी तरह से काशी का नाम रौशन करते रहें। ,तथा सभागार में उपस्थित सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर सम्मानित होने वालों में सर्व श्री डा प्रियंका राय , श्रीमती मीना त्रिवेदी, डा अमित कुमार वर्मा, डा०रीधी पाण्डेय, जैकी राइस,करुणा सिंह, इन्द्र जीत तिवारी निर्भीक,डा कैलाश सिंह विकास,को सम्मानित किया गया।

कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उनके जन्मदिन पर उद्गार व्यक्त कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की सर्व श्री डा० रामानंद दीक्षित ने -भव्य मन की भावना उत्कर्ष के आयाम पाए ,जन्मदिन की नवल झंकृति

मां भारती के गीत गाए ।

भुलक्कड़ बनारसी ने -साहित्य के क्षेत्र में सदा तुम्हारा साथ हो।

बुलंदी पर रहो यार खुदा तुम्हारे साथ हो। जन्मदिन के अवसर पर ये ही दुआ है मेरी। सूरज चाँद सा दमको भुलक्कड़ भी साथ हो। गिरीश काशिकेय ने – सिद्धनाथ का जन्मदिन, कविगण रहे मनाय,बांट रहे आशीष सब, केक रहे हैं खाय । नसीमां निशा ने -हमारे दिल से जो निकली है वो सदा है यही,ये वक्त भी तो ठहर करके कह रहा है यही ।

खुशी हो आपके जीवन में सारी दुनिया की ,खुदा से आपकी खातिर मेरी दुआ है यही ।

जितेन्द्र श्रीवास्तव ( टोपी ) ने –

दिल से मेरी दुआ है कि खुश रहें सदा आप ।मिले ने कोई ग़म चाहे जहां भी रहें आप ।।देते हैं सबको प्यार तो पाते हैं आप भी । देखे मगन सभी को तो मुस्कुरा रहे हैं आप ।।

इनके अलावा निम्नलिखित कवि कवयित्री व शायरों ने काव्य के माध्यम से अपनी-अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की सर्व श्री

राम अवतार पाण्डेय, प्रकाश श्रीवास्तव गणेश , डा० अशोक सिंह , राजेश विश्वकर्मा राजू , प्रताप शंकर दूबे , भोलानाथ त्रिपाठी , इन्द्र जीत तिवारी निर्भीक ,जितेन्द्र श्रीवास्तव टोपी, बुद्ध देव तिवारी,समीमग़ाज़ीपुरी , करुणा सिंह, शैलेन्द्र अम्बष्ट , आलोक सिंह बेताब ,जय शंकर जय,डा आलोक मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव गणेश,डा सुबास चंद्र डा सतीश कसेरा आदि लोगों ने काव्यपाठ कर शुभकामनाएं व्यक्त किया और तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गुंजायमान होता रहा ।

कार्यक्रम का सफल संचालन गज़लकार सिद्धनाथ शर्मा

सिद्ध ने व धन्यवाद ज्ञापन डा० अंजनी कुमार मिश्रा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *