
कार्यकर्ताओं ने बरगद, पीपल व नीम के लगाए पौधे
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन जिला कार्यालय अर्दली बाजार में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में केक काटकर और पौधरोपण कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने सोहर व लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम के पश्चात घर जाकर अपने घर या आस पास बरगद, पीपल एवं नीम के पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि जिस तरह अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी सरकार में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। आज अन्य राज्य उन योजनाओं को अपने प्रदेशों में लागू कर रही हैं। कम समय में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप देकर चाहे लखनऊ का मेट्रो हो या इकाना स्टेडियम या फिर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मिशन और विजन से निर्मित विकास और समृद्धि का समाजवादी पथ हर युवा, बहुजन, पिछड़े, अल्पसंख्यक, वंचित, शोषित के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन का आधार है। जो लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। इस अवसर पर डॉ उमाशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, डॉ सुभाष राजभर, संजय मिश्रा, भीष्म नारायण, उमा यादव, आकाश मौर्या, धर्मेंद्र यादव, गोपाल यादव, पुतुल यादव, डॉ दिलशाद अहमद, हीरू यादव, कुसुम प्रजापति, अखिलेश यादव, दुर्गावती पटेल, दयाराम, अक्षय प्रधान, मनोज यादव, विजय टाटा, पंधारी एडवोकेट, रोहित शर्मा, रामसिंह भारद्वाज, विनोद शुक्ला, रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
