
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्या के कार्यालय रामलखन नगर तड़िया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर एवं पौधरोपण कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की गयी। प्रदीप मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव न केवल समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ हैं, बल्कि वह पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की उम्मीद है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा दी है। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ राजनैतिक जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिंहा, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, गणेश यादव, जैन कुशवाहा, सुरेश मौर्या, संजय मिश्रा, जयप्रकाश पटेल, कपिल यादव, शशि राजभर, सतीश मौर्या, अजय बिंद, सुभाष पाल, इश्तियाक अहमद, संदीप मौर्या, दिलीप मौर्य, रिंकू पटेल, बलदेव मौर्य , आदि थे।
