
निःस्वार्थ सेवा की ली शपथ
वाराणसी। रोटरी अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3120 के नए मंडलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को छावनी स्थित होटल सूर्या में एक भव्य समारोह में हुआ। पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन परितोष बजाज ने नये मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी गोपाल मंदिर के षष्ठ पीठाधीश्वर पूज्य पद श्री श्याम मनोहर महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रथम महिला रोटेरियन डॉ अनु अग्रवाल नें उन्हें बधाई दी। रोटरी डायरेक्टरी का भी विमोचन किया गया। इस अवसर मण्डलाध्यक्ष डॉ आशुतोष अग्रवाल नें रोटरी के मूल्यों एवं आदर्शोँ को आत्मसात कर वर्ष भर किये जाने वाले जनहित कार्यक्रमों की चर्चा की। बताया कि जरूरतमंदो हेतु रोटरी क्लिनिक के माध्यम से पूरे जिले में निःशुल्क कैंप एवं स्वास्थ्य जाँच कर घर घर दवा पहुंचाई जायेगी। युवाओं को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाने के साथ उन्हें नशामुक्त करने का अभियान चलाया जायेगा। आरजे शंकरा हॉस्पिटल और रोटरी के सहयोग से निःशुल्क आई कैंप एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा। साक्षरता अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक शिक्षा के लिये स्मार्ट क्लास की स्थापना और रक्षा मंत्रालय के सहयोग से वाराणसी में सैन्य जमीन पर वृहद पौधरोपण किया जायेगा। गंगा के विभिन्न घाटों पर महिलाओं हेतु चेंजिंग रूम एवं बस एवं रेलवे स्टेशन पर शिशु पोषण केंद्र की स्थापना की जायेगी। काशी की परम्परा नुसार शंख ध्वनि एवं डमरू वादन के साथ समस्त रोटरी पदाधिकारियों नें शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में गंगा आरती, शिवस्तुति एवं आनंद तांडव की सुंदर प्रस्तुति हुईं। विषय स्थापना रो. उत्तम अग्रवाल, स्वागत रो. पीयूष अग्रवाल,धन्यवाद ज्ञापन रो. प्रदीप अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पूनम गुलाटी, नीलम अग्रवाल, रो. दिनेश गर्ग, रो. सत्यपाल गुलाटी, रो. संजय अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित कुल 90 क्लबों के पदाधिकारियों सहित चिकित्सक मौजूद रहें।
