
वाराणसी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शिवपुर में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और खीर का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां साझा की।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु और सशक्त नेतृत्व की कामना करते हुए एक जुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर दिनेश यादव, बॉबी यादव, विनोद यादव, शुभम यादव उर्फ जिद्दी, अतुल यादव (अधिवक्ता), अमर (पीसीएफ), मोदी यादव, मनोज यादव, मनीष यादव, मोहन यादव, आशीष यादव उर्फ बाबू, बरखू यादव, अरविंद पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।









Leave a Reply