रिपोर्ट विक्की वर्मा 

 

जौनपुर । केराकत स्थित शिवमूर्ति फार्मेसी कालेज के सत्र 2024-2025 के व्दितीय वर्ष के छात्रों को प्रथम वर्ष के छात्रों ने कालेज के सभागार में भव्य समारोह आयोजित कर विदाई समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ।

उपस्थित छात्रों संग कालेज के प्रधानाचार्य शैलेश बहादुर सिंह ने केक काट कर खुशी का इजहार किया।

उक्त अवसर पर उपस्थित छात्रों को दिए गए शिक्षा ज्ञान को जनहित में लगाने की सीख दी।

समारोह के मुख्य अतिथि कालेज के निदेशक जिलेदार सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने व्दितीय के छात्रों को कालेज के गौरव को बनाए रखने, समाज में नियमानुसार काम करने की प्रेरणा दी।

समारोह में सर्वश्री रिषभ जायसवाल, नितेश प्रजापति, जयप्रकाश यादव,अमन सेठ, विमल यादव, विपिन यादव,करन प्रजापति, शिवकुमार दुबे, अनिकेत यादव,पवन पटेल, सुप्रिया विश्वकर्मा,सोनम विश्वकर्मा,रिया गुप्ता, श्रध्दा पाण्डेय,उदय राज मौर्या, नरसिंह राजभर, सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

समारोह का संचालन आलोक व अंशिका ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *