
वाराणसी। ग्राम पंचायत हरपुर विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी के कन्हैया लाल राजभर सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के चाचा स्व. सोहनलाल राजभर (समाजसेवी) एवं स्व. आशा राजभर के श्रद्धांजलि सभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव, विधायक एवं पूर्व मंत्री रामअचल राजभर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विगत दिनों सोहनलाल राजभर का निधन हो गया था। उनके निधन के कुछ घंटों बाद ही उनकी पत्नी आशा राजभर का भी निधन हो गया था।
श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, प्रदीप मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू, डॉ. रमेश राजभर, श्री जियालाल राजभर, मुन्ना लाल राजभर, मानसिंह राजभर, घनश्याम राजभर, सुरेश राजभर, सुरेंद्र राजभर, एडवोकेट राकेश राजभर, शशांक राजभर एवं सर्वेश राजभर आदि थे।
