
रिपोर्ट विक्की वर्मा
जौनपुर।बेहरा स्थित शिवमूरत फार्मेसी कालेज के व्दितीय वर्ष के छात्रों को मंगलवार को प्रथम वर्ष के छात्रों को हेतु भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलेदार सिंह (निदेशक, शिवमूरत फार्मेसी कालेज) तथा विशिष्ट अतिथि शैलेश बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य) रहे।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने केक काट कर समारोह का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने उक्त अवसर पर व्दितीय वर्ष के छात्रों से कहा आप सभी समाज हित में अपने ज्ञान का दीप जलाएं। कालेज व प्रदेश,देश का नाम उज्जवल करे।
समारोह में सर्वश्री ऋषभ जायसवाल, नितेश प्रजापति, जयप्रकाश यादव, प्रशांत यादव, अमन सेठ, विमल यादव, विपिन यादव,करन प्रजापति, शिवकुमार दुबे, अनिकेत यादव,पवन पटेल, अभिषेक प्रजापति, सुप्रिया विश्वकर्मा,सोनम विश्वकर्मा, रिया गुप्ता, श्रध्दा पाण्डेय,उदय राज मौर्य,नारसिंग राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह का संचालन आलोक एवं अंशिका ने किया।
