वाराणसी। हर साल की तरह इस वर्ष भी सैय्यद जियारत हुसैन के अंर्दली बाजार तार गली स्थित इमामबारगाह से 8वीं मोहर्रम दुलदुल अंलम, ताबूत का जुलूस चार जुलाई शुक्रवार रात्रि 10 बजे उठेगा। जुलूस अपने कदीमी (पुराने) रास्ते से होकर उल्फत बीबी हाता स्थित स्व.मास्टर जहीर साहब के इमामबाङा पर समाप्त होगा। जुलूस में अंजुमन इमामिया नौहा व मातम करेंगी। यह जानकारी इरशाद हुसैन “शद्दू” ने दी है।
